फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती ने सनडे का मजा किया किरकिरा

Sun, 10 May 2015 10:33 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में पिछले कई दिन से जारी आपात बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल करके सड़कों पर निकलने को मजबूर कर दिया है। सुबह और दोपहर के वक्त कटौती के अलावा ट्रिपिंग से कामकाजी तबके का रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। बिजली सप्लाई में सुधार न होते देख व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने सोमवार को सर्किल ऑफिस जाकर अधीक्षण अभियंता का घेराव करने की ठानी है।
विज्ञापन

गर्मी का दौर शुरू होने पर शहर के बाशिंदे रोजाना नौ घंटे की नियमित बिजली कटौती में कमी किए जाने की पॉवर कारपोरेशन के अफसरों से मांग कर रहे थे, लेकिन हुआ इसका उल्टा। पिछले तीन दिन से रोजाना आधी रात के दौरान दो से तीन घंटे इमर्जेंसी रोस्टरिंग होने से लोगों को न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में नींद।
इसका असर लोगों की दिनचर्या और उनके नियमित कामकाज पर भी पड़ रहा है। नौकरीपेशा तबके के लोगों ने रविवार की दोपहर पंखे-कूलर में बिताने का इरादा बनाया, लेकिन बिजली सुबह से दगा देने लगी। रविवार को तड़के चार बजे से सात बजे तक और 11 बजे से दो बजे तक नियमित कटौती लागू रहने के बाद बिजली सप्लाई शुरू होते ही फीडरों पर ओवरलोडिंग की समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन

नतीजा यह हुआ कि लाइनें ट्रिप करने लगीं। ककरा सब स्टेशन के आनंदपुरम फीडर, हथौड़ा सब स्टेशन के हयातपुरा और अब्दुल्लागंज के जियाखेल, बाला तिराही वाले फीडर की 11 केवी लाइनें बार-बार बंद होने से लोगों को कमरों से बाहर निकलकर बैठना पड़ा। उधर, व्यवसायी वर्ग का दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया। व्यापारियों की इसी दिक्कत को महसूस करते हुए व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने सोमवार को पदाधिकारियों के साथ सर्किल ऑफिस जाकर एसई का घेराव करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें