फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी न मिलने पर रेलकर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की ढका तालाब कॉलोनी की बिजली सप्लाई और वाटर सप्लाई एक सप्ताह से बाधित रहने पर मंगलवार को नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले रेलकर्मियों ने स्टेशन के विद्युत सब-स्टेशन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी पाकर बिजली कर्मी वहां से फरार हो गए। साथ ही वहां की बिजली सप्लाई और वाटर सप्लाई तुरंत सही करने की मांग की। मूलभूत समस्याओं का निस्तारण न होने से आक्रोशित महिलाएं और बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन

नरमू शाखा अध्यक्ष ओमशिव अवस्थी ने कहा कि शाखा ने ढकाताल कॉलोनी में 24 घंटे बिजली सप्लाई करने की मांग की थी। बावजूद इसके केवल आठ घंटे तक बिजली सप्लाई की जा रही है। इससे कॉलोनी के बाशिंदों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने कहा कि आए दिन पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। कहा कि चार सितंबर को डीआरएम का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। शाखा सचिव राकेश मिश्रा ने विद्युत अभियंता पर निष्पक्ष तरीके से बिजली बिलों की जांच कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रामहरी मिश्रा, महावीर, नरेंद्र, चंद्रा, विमलेश, रामलाल, सुनील कुमार, अनिल कुमार, एके विष्ट, सुनील तिवारी, राजीव कुमार, केसरी, मुनेश्वर, वीके सक्सेना, ब्रजपाल, वीरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें