फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तारों से परात छू जाने पर करंट से महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। घर के ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट की लाइन में परात छूने से महिला झुलस गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बंडिया खुर्द में रामशंकर के मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट बिजली की लाइन गुजरी है। मंगलवार को सुबह करीब पौने नौ बजे उनकी पत्नी राधा 30 छत पर पापड़ बनाने का सामान ले जा रही थी। तभी छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के तार से परात छू गई। राधा करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई, गंभीर अवस्था में उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिवाया गया। जहां से राधा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बड़े हादसे को दावत दे रहे बिजली के तार
- गांव में घरों की छत से गुजरने वाले बिजली के तार किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। कई लोगों ने रस्सी के सहारे बिजली लाइन को छत से दूर करने की कोशिश की, लेकिन हवा चलने पर तारों ढीले हो गए। गांव के अरविंद मौर्या व मुकेश ने बताया कि उन लोगों ने बिजली हेल्पलाइन 1912 पर कई बार शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई देखने नहीं आया। वहीं, जेई नंदलाल का कहना है कि उन्होंने ठेकेदार से बात की गई है। गांव में एचटी लाइन जल्द ही बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें