फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : संभावित प्रत्याशियों ने समर्थकों व कार्यकर्ताओं को बांट दिए लाखों रुपये के गिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिसंबर में नगर निकाय चुनाव होना संभावित हैं। चुनावी मैदान में ताल ठोंकने वाले दावेदारों ने दिवाली पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए खूब रुपया बहाया है। इस दिवाली उन्होंने लाखों रुपये के उपहार बांट दिए हैं। सबसे ज्यादा उपहार वितरण मेयर का चुनाव लड़ने वालों ने किया है जिससे उनकी पकड़ मजबूत रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका व नगर पंचायतों को लेकर जोर-आजमाइश शुरू हो गई। सबसे ज्यादा शाहजहांपुर में मेयर सीट को लेकर जोर लगाया जा रहा है। नगर निगम बनने के बाद पहली बार जिले में मेयर का चुनाव होगा। मेयर की सीट पर कब्जा करने के लिए भाजपा पूरी तैयारी में जुटी है। वहीं सपा अपनी सीट को बचाने की कवायद में लगी है। ऐसे में मेयर व पार्षद का चुनाव लड़ने का मन बना चुके नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिवाली के मौके पर भी उन्होंने लाखों रुपये के गिफ्ट बांट दिए।
कार्यकर्ताओं को मिठाई के डिब्बे से लेकर रियल जूस के गिफ्ट हैपर तक दिए गए हैं। वहीं पार्टी के बड़े नेताओं को उपहार देने के लिए मोटी रकम खर्च की गई है। गिफ्ट व्यापारी नरेश कौशल बताते हैं कि कोरोना के प्रभाव के कारण पिछले वर्ष अधिक बिक्री नहीं हुई। इस बार माहौल सामान्य होने के कारण पहले से अधिक बिक्री हुई है। पिछली बार एक हजार गिफ्ट बेचे होंगे, जबकि इस बार 1500 तक उपहार बिक चुके हैं।
विज्ञापन

पांच सौ से 1500 रुपये तक का उपहार
खानपान की सामग्री वाला उपहार पांच सौ से लेकर 1500 रुपये तक का है। पांच सौ के उपहार में चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, केक आदि रखे जाते हैं। जबकि 1500 वाले उपहार में सोनपपड़ी, काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश और रियल जूस आदि शामिल है।
कप, प्लेट और डिनर सेट भी खरीदे
नेताओं ने अपने समर्थकों को देने के लिए कप, प्लेट और डिनर सेट खरीदे हैं। उनके चुनाव में अधिक साथ देने वाले करीबी समर्थक को बड़ा उपहार दिया गया है। जबकि हर रोज साथ चलने वाले को कप और प्लेट देकर अपनेपन का अहसास कराया है। व्यापारी नरेश कौशल ने बताया कि पिछली बार कोरोना के साये में मनी दिवाली पर गिफ्ट मार्केट में जिले में करीब ढाई करोड़ का कारोबार हुआ होगा। जबकि इस बार तीन करोड़ तक कारोबार के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें