शाहजहांपुर पोस्ट ऑफिस में राखी का लिफाफा खरीदता व्यक्ति। संवाद
शाहजहांपुर। दूरदराज में रहने वाले भाइयों को रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए बहनों को पहले ही बुकिंग करवा दी है। अब उनकी राखी को सुरक्षित भाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी डाक विभाग ने उठाई है। इसके लिए रविवार को अवकाश के दिन विशेष डाक वितरण दिवस पर सभी राखियों को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्य डाक घर के पोस्टमास्टर सुरेंद्र सिंह ने अनुसार, डाक विभाग की ओर से बहनों की राखी को सुरक्षित भाइयों तक पहुंचाने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफा जारी किया जाता है। ये जिले के सभी पोस्ट ऑफिस में बिक्री के उपलब्ध करवाया गया। बताया कि 1500 वाटर प्रूफ लिफाफों की बिक्री डाकघरों से की गई है, जिसमें राखियों को बारिश में भीगने से भी बचाया जा सकेगा। अपने भाइयों को राखियां भेजने के लिए बहनों से मुख्य डाकघर में कुल 4225 बुकिंग कराई हैं।
पूरे जिले में करीब सात हजार बुकिंग होने की संभावना है। इनमें से बहुत सी डाक पतों पर भेजी भी जा चुकी हैं। शनिवार और रविवार को भी यह क्रम जारी रहेगा। रविवार शाम तक सभी राखियों का वितरण हो जाए इसके लिए विशेष वितरण दिवस मनाया जाएगा। 17 डाकघरों से इनका वितरण होगा। इसके लिए संबंधित डाकियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।