फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें पात्र : वित्त मंत्री

Sat, 17 Aug 2024 03:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा की गई। मंत्री ने निर्देश दिए कि विभाग की ओर संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को अवश्य मिले।
विज्ञापन

मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रथम किस्त जिन लाभार्थियों को मिल गई है और उन्होंने अपना कार्य कर लिया है, उन्हें दूसरी किस्त दिलाएं। जियो टैगिंग की गति तेज करने के साथ सभी प्रधानमंत्री आवास शहरी के पात्र लाभार्थियों का नाम सूची में अवश्य शामिल किया जाए। मंत्री ने डूडा की ओर से सड़क, खड़ंजा, नाली एवं अन्य अपूर्ण कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त कर शासन से बजट के लिए डिमांड पत्र भेजने के निर्देश दिए। मंत्री ने डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करें।
मंत्री ने शहीद उद्यान, गांधी भवन एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह की समिति की बैठक में निर्देश दिए कि कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाए। उन्होंने गांधी भवन एवं अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में इलेक्ट्रीशियन कम ऑपरेटर की नियुक्ति के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें