शाहजहांपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में डॉक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। इस बीच दो डॉक्टरों को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड दिया गया।
शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा और विशिष्ट अतिथि राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में संस्था के लिए विशेष योगदान देने वाले स्व. डॉ.आरसी अस्थाना और स्व. डाॅ.पीएन रस्तोगी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड दिया गया। इसी तरह 1986 बैच के डॉ. पीयूष श्रीवास्तव को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में डॉ.पलाश श्रीवास्तव, डॉ.अभिनिका खंडेलवाल, डॉ.ब्रह्मजीत सिंह, डॉ.कुशाग्र श्रीवास्तव, डॉ.कृष्णा गुप्ता को नीट स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया। इनके अलावा ध्रुव चौधरी, कार्तिक सेठ, प्रम्याग श्रीवास्तव आदि को सम्मान मिला।
अध्यक्ष डॉ. राकेश मेहरोत्रा, सचिव डॉ.संजीव कनौजिया, डॉ. रुपेश सेठ, डाॅ. विकास टंडन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉॅ. रेशू अग्रवाल, डॉ. शशांक अग्रवाल, डॉ. ब्रजदीप सक्सेना, डॉ. संजय पाठक, डॉ. विजय पाठक, डॉ. अभिनव रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
ब्रह्मकुमारी ने सीएमओ को सम्मानित किया
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मोहल्ला खलीलशर्की स्थित कार्यालय में ओसीएफ अस्पताल के सीएमओ डॉ. संजय कुमार को सम्मानित किया गया। सेंटर की संचालक ब्रह्मकुमारी वंदना व गीता ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। तिलक लगाकर उनके कार्यों की सराहना की। संवाद
पंजाबी महासभा ने दिया सम्मान
पंजाबी महासभा ने डॉ. यूडी कपूर, डॉ. हरभजन दुआ, डॉ. रश्मि बहल को अंगवस्त्र भेंटकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हरीश बजाज, सुरेंद्र सेठी, रोमी आनंद, पवन ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
आईएमए के कार्यक्रम का शुभारंभ करते सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा। स्रोत: संगठन