फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी रेलवे क्रासिंग पर जल्द चालू होगा ओवरब्रिज

Tue, 07 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
मोहम्मदी रेलवे क्रासिंग पर जल्द चालू होगा ओवरब्रिज
विज्ञापन
उत्तर रेलवे की मोहम्मदी रोड रेलवे क्रासिंग पर उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम द्वारा बनाए जा रहे ओवरब्रिज जल्द चालू होने की उम्मीद है। सेतु निगम का क्रासिंग के दोनों ओेर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था के हिस्से का अवशेष निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्रासिंग के ऊपर का निर्माण कार्य रेलवे ब्र्रिज कारपोरेशन को अपने स्तर से कराना है। इसके लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा अभी तक मेगा ब्लॉक लेने की पहल नहीं की गई है। हालांकि, रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि सेतु निगम का कार्य पूरा होने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। दिल्ली-रूपईडीहा मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित करने के साथ इसी मार्ग पर मोहम्मदी में मैगलगंज-पीलीभीत फोरलेन स्टेट हाइवे क्रॉस करने के कारण यहां से गोला, मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी मार्ग पर यातायात का दबाव बीते दशक की तुलना में करीब दो गुना हो चुका है। इसके साथ ही रेलवे का ट्रैफिक भी बढ़ गया है। सवारी गाड़ियों के अलावा औसतन हर पांच मिनट के अंतराल पर मालगाड़ी गुजरती है। इस कारण शाहजहांपुर-रोजा जंक्शन के बीच मोहम्मदी रोड की 320 नंबर रेलवे क्रासिंग बंद होने की दशा में वहां दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने लगीं। आए दिन की इस समस्या से निजात पाने के लिए तत्कालीन केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद अपने निर्वाचन क्षेत्र धौरहरा के लोगों का आवागमन सुगम बनाने के लिए रेल बजट में मोहम्मदी क्रासिंग पर ओवरब्रिज स्वीकृत कराया था। 650 मीटर लंबे ओवर ब्रिज पर 33.53 करोड़ रुपये निर्माण लागत का आकलन किया गया। इसके लिए कार्यदायी संस्था के रूप में राज्य सेतु निर्माण निगम का चयन किया गया। तय हुआ कि कुल लागत में 9.25 करोड़ रुपये रेल विभाग खर्च करेगा और शेष 24.28 करोड़ रुपये निर्माण लागत सेतु निगम को वहन करनी होगी। सक्षम अधिकारियों से वर्क आर्डर मिलने के बाद सेतु निगम के अभियंताओं ने फरवरी 2014 से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। ओवर ब्रिज निर्माण की कार्य पूर्ति अवधि अक्तूबर 2016 निर्धारित की गई है। निगम के अभियंता कहते भी हैं कि नियत समयावधि मेें निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन मौके का जायजा लेने पर ओवरब्रिज समय से बनकर तैयार होने में संदेह प्रतीत होता है। हालांकि, सेतु निगम ने रेलवे ट्रैक के दोनों ओर पुल का अधिकांश काम पूरा कर लिया है। इसके बावजूद अभी क्रासिंग के नजदीकी स्पैन बनाने का काम पूरा नहीं हो पाया है।  
विज्ञापन


मानसून से निर्माण कार्य में बाधा की आशंका
सेतु निगम के अभियंताआें का दावा है कि ओवर ब्रिज अक्तूबर तक यातायात को खोला जा सकता है, लेकिन इसमें मानसूनी बारिश का दौर बाधक बन सकता है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान सच साबित हुआ तो जून के तीसरे सप्ताह से अगस्त अंत तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसी दशा मेें ओवरब्रिज के अवशेष कार्यों में रुकावट पड़ सकती है। दूसरी ओर इस आशंका को खारिज करते हुए सेतु निगम के अवर अभियंता सुनील गोस्वामी कहते हैं कि उनका काम पूरा हो चुका है और अब देरी सिर्फ रेल विभाग की ओर से हो रही है।  

ओवर ब्रिज का काम रेलवे के कांस्ट्रक्शन डिवीजन को दिया गया है। सेतु निगम का काम पूरा होने के बाद रेलवे ब्रिज कारपोरेशन के हिस्से का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।  रामेश्वर, सहायक मंडल अभियंता, उत्तर रेलवे
विज्ञापन


रेल विभाग को क्रासिंग की दोनों साइड में ट्रैक के किनारों पर डॉट डालने के लिए जरूरी निर्माण कार्य करना है। यह काम होने के बाद सेतु निगम रोड और पुल की दोनों साइडों पर अवशेष निर्माण कार्य पूरा कराएगा। यह सभी काम अक्तूबर तक पूरे होने की उम्मीद है।  बृजेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, सेतु निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें