फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता खत्म करने के लिए भेजे पोस्टकार्ड

विज्ञापन
रोटी गोदाम स्कूल में पोस्टकार्ड दिखाते ​शिक्षक। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक रोटी गोदाम में हुई। इसमें भारत सरकार को आरटी एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने के लिए पोस्टकार्ड भेजे गए।
विज्ञापन

बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के शिक्षक ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 23 शिक्षक संगठनों से बना अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ आंदोलन का एलान कर चुका है। आंदोलन के प्रथम चरण में पाती अभियान के क्रम में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, प्रधान न्यायाधीश और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर भेजे गए।
शिक्षकाें ने ई-मेल भी किया है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनीस अहमद ने सभी संगठनों से अधिक से अधिक पोस्टकार्ड भेजने का आह्वान किया। अटेवा के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, रत्नाकर दीक्षित, बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, विनोद कश्यप, धनपाल, रामकुमार कैप्टन, नरेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें