ब्रज संवाद केंद्र शाहजीपुर महानगर की ओर से हुए कार्यक्रम में डाक कर्मियों को सम्मानित करते पदा
शाहजहांपुर। ब्रज संवाद केंद्र शाहजीपुर महानगर की ओर से आयोजित डाक कर्मी सम्मान समारोह में छह कर्मयोगी डाक कर्मियों को प्रशस्तिपत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने डाक कर्मियों की निष्ठा, सेवा-भाव और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
अध्यक्षता करते हुए विभाग संघ चालक रवि मिश्रा ने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में भी डाककर्मी जनसेवा की परंपरा को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभा रहे हैं। उनका कार्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विश्वास और सेवा पहुंचाने का माध्यम है। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक रवि प्रकाश ने कहा कि डाककर्मी केवल संदेशवाहक नहीं, बल्कि समाज और शासन के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी हैं।
इस बीच उत्कृष्ट कार्य के लिए डाककर्मी बच्चू लाल, कुनेंद्र पाल वर्मा, प्रेमपाल शर्मा, मोहित कुमार, संध्या शुक्ला और रोशनी पाल को सम्मानित किया गया। प्रचार प्रमुख डॉ.आलोक कुमार सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में महानगर प्रचारक अविनाश, नवनीत त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।