फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही नगर पंचायत में पैदापुर गांव शामिल होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। लखनऊ में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश की नौ नई नगर पंचायतों के सीमा विस्तार को स्वीकृति मिलने से स्थानीय नगर पंचायत में गांव पैदापुर का आबादी क्षेत्र शामिल होने की संभावना बढ़ गई है। पैदापुर को नगर पंचायत सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव दो वर्ष पहले यहां से भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में भाजपा से विधायक बनने के बाद से रोशन लाल वर्मा निगोही को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने को प्रयासरत थे। उन्होंने सदन में कई बार यह मुद्दा उठाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शहीद रोशन सिंह के गांव नवादा दरोबस्त आए तो वहां भी विधायक ने उन्हें जनता की ओर से निवेदन दिया। यही नहीं, विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में भी उन्होंने सरकार का ध्यानाकर्षण किया। शासन के निर्देशानुसार एडीएम प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय रामसेवक द्विवेदी ने 23 अक्तूबर 2019 को अधिसूचना जारी कर जनता से 15 दिन में सुझाव एवं आपत्तियां मांगी थीं।
नगर पंचायत के गठन संबंधी प्रस्ताव में कसबे के नजदीक हमजापुर और पैदापुर गांव की आराजी के चारों ओर फैले 134 गाटा नंबर शामिल किए गए हैं, लेकिन हमजापुर के लोगों की मुख्य आपत्ति वहां के गाटा संख्या 130 को शामिल करने को लेकर है क्योंकि यह ग्राम पंचायत हमजापुर की आबादी का नंबर है। बाद में आपत्तियों का निस्तारण करने के साथ ही पैदापुर गांव को भी नगर पंचायत में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। हालांकि, इस प्रस्ताव को लेकर स्थानीय अधिकारियों को अभी शासन से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में हमजापुर को शामिल किए जाने को लेकर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद कुल 15 वार्ड बनाए जा चुके हैं। पैदापुर गांव को भी नगर पंचायत में शामिल करने का प्रस्ताव शासन के नगर विकास विभाग को भेजा गया था। सीमा विस्तार के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद संबंधित शासनादेश यहां प्राप्त होने पर ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। शासन से आदेश मिलते ही नगर पंचायत के विधिवत गठन को चुनाव कराया जाएगा। - अवनीश गंगवार, अधिशासी अधिकारी, निगोही नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें