फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना...अलर्ट जारी

Fri, 18 Apr 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बादल छाए होने की वजह से न्यूनतम तापमान में 23.2 डिग्री का उछाल आया। दिन में तेज धूप होने से अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक वायु का दाब कम होने से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है। इससे बादल रहने के साथ अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट होगी। अगले तीन से चार दिन में तापमान में वृद्धि होने के साथ लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन

-
आपातकाल में 112 और 1070 हेल्पलाइन पर करें संपर्क

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बृहस्पतिवार से शुक्रवार के बीच जिले में मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी चलने की संभावना है। दो पहिया वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, खुले स्थान पर होने पर पक्के मकान में शरण लेने, मौसम खराब होने पर जल स्रोतों (नदी, तालाब, पोखरे, हैंडपंप आदि) पेड़, बगीचा तथा कच्चे व कमजोर भवनों या निर्माणाधीन संरचनाओं से दूरी बनाए रखें। मौसम खराब होने पर किसान सुरक्षित स्थान पर शरण लें। आपातकाल में 112 और 1070 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें