फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: क्विज में पूर्णिमा व चित्रकला में अर्पणा रहीं प्रथम

विज्ञापन
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में यातायात नियमों की जानकारी देते चित्र दिखातीं छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चित्रकला व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में पूर्णिमा सिंह और चित्रकला में अर्पणा सिंह प्रथम रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. मनोरमा शुक्ला व संध्या भारती के निर्देशन में हुई क्विज प्रतियोगिता में कशिश सैनी द्वितीय व कोमल सिंह ने तृतीय स्थान पाया। चित्रकला में सौम्या सिंह द्वितीय व शालिनी तृतीय रहीं। प्राचार्य डॉ.रुपांशुमाला ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो.दुर्गावती सिंह, अनुराधा, पारुल यादव, शालिनी श्रीवास्तव, शैली पाठक आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें