फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल पूर्णागिरि धाम रवाना हुए भक्त

Sun, 08 Mar 2015 11:07 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तों के दो विशाल जत्थे रविवार को मां पूर्णागिरि के दर्शनों के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुए। भक्तों को ढोल नगाड़ों के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए विदा किया गया।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि पदयात्रा समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में रविवार को तमाम श्रद्धालु देवस्थान मंदिर पर एकत्र हुए। यहां पूजा-अर्चना करने के बाद विनीत रस्तोगी के नेतृत्व में सभी लोग माता के जयकारे लगाते हुए यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान माता का सजा हुआ दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। नगर के तमाम लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें नगर की सीमा तक विदाई दी। यात्रा का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’, ‘बेटा जब बुलाए मां को आना चाहिए’, ‘ऊंचे पहाड़ तेरा भवन है माता, मेरे घर के आगे मां तेरा मंदिर बन जाए’ आदि भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उधर, गांव रहदेवा के हरदेव बाबा स्थान से तमाम भक्त मां पूर्णागिरि के दर्शन करने के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुए। अतुल कुमार के नेतृत्व में बैंड बाजों की धुन पर डांस करते हुए और गुलाल उड़ाते हुए भक्तों को मां के धाम के लिए रवाना किया गया।


चांदपुर से भी जत्था पैदल पूर्णागिरि गया
चांदपुर/खुटार। रविवार को गांव चांदपुर से श्रद्धालु पैदल यात्रा पर मां पूर्णागिरि धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान भक्तों को गांव के तमाम लोगों ने विदाई दी। बबलू मिश्रा के नेतृत्व में कई लोग गांव में एकत्र हुए और मां भगवती की पूजा अर्चना करने के बाद बैंड बाजों के साथ पूर्णागिरि धाम को रवाना हुए। यात्रा में शामिल लोग देवताओं की जय जयकार कर रहे थे। गांव कोल्हूगाढ़ा, नवदिया आदि में पैदल यात्रियों को स्वागत किया गया। पैदल यात्रा में गांव के राजीव दीक्षित, रामसेवक, बबलू, मुनेश कुमार, प्रहलाद, रामशंकर, श्यामू, रामवीर, ओमकार, पिंकू, सुभाष, राजेश सहित तमाम लोग रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें