फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश के बाद सड़कों की दुर्दशा...जगह-जगह फंसे वाहन

Sat, 07 Sep 2024 04:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बहादुरगंज में बारिश के दौरान मैनहोल के पास हुआ गड्ढा व रोड पर कीचड़। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीवर लाइन के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत न होने से शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को बारिश के बाद सड़कों की हालत चलने लायक नहीं रह गई। जगह-जगह वाहन फंस गए और जाम लगने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


जल निगम द्वारा शहर में सीवर लाइन डाले जाने से लोग परेशान हैं, साथ ही उनकी मरम्मत में बरती जा रही लापरवाही से तकलीफ और बढ़ गई है। शुक्रवार को झमाझम बारिश से शहर में सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों पर जलभराव व कीचड़ से चलना मुश्किल हो गया। शहर के बहादुरगंज से आर्य महिला डिग्री कॉलेज रोड पर पिछले दिनों दोबारा से खोदाई कर सीवर लाइन डालने का काम हुआ।
इसके बाद उसे मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। बारिश होने पर यह मिट्टी कीचड़ में बदलने से दुकानदारों व ग्राहकों का बाजार में आने-जाने में दिक्कत होने लगी। शुक्रवार को एक बार फिर बारिश हुई तो इस रोड की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

हालांकि सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को भरने के लिए मौरंग व पत्थर आदि डाल दिया गया। वाहनों के आवागमन से मिट्टी बैठने के कारण फिर से गड्ढे हो गए। एक जगह पर सीवर के मैनहोल के पास ही गड्ढा होने पर दुकानदारों द्वारा डंडा व लाल कपड़ा लगाकर लोगों को आगाह किया। यही हाल टाउनहॉल से कवि तिराहा वाली रोड का रहा, इस पर कीचड़ के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को निकलना मुश्किल हो गया है।
ऐसी ही मुश्किल अंजान चौकी से अंटा चौराहा जाने वाली सड़क तथा विसरात रोड का हो गया। विसरात रोड पर हनुमधाम के गेट और काली माता मंदिर के बीच खोदी गई सड़क पर पड़ी मिट्टी, मौरंग व पत्थर के धंसने से गड्ढे हो गए। इनमें कार और डीसीएम जैसे वाहनों के पहिये फंस गए। इसके चलते रोड पर जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद वाहनों को गड्ढों से निकाला जा सका। इसके बाद जाम से निजात मिल सकी, लेकिन गड्ढे होने से वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती रही।
-
कचहरी से गोविंदगंज जाने वाली रोड की हुई दुर्दशा
कचहरी से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस होकर गोविंदगंज मार्केट की ओर जाने वाली रोड की बारिश के कारण दुर्दशा हो गई। यह रोड सीवर लाइन डालने के बाद से पिछले करीब एक साल से खोदी हुई पड़ी है। पूरी तरह से जर्जर और गड्ढों में तब्दील इस सड़क पर बारिश के चलते जलभराव होने से राहगीरों व वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। सेठ इन्कलेव से गोविंदगंज ओवरब्रिज के बीच नाली चोक व गड्ढा की वजह से जलभराव की स्थिति बनी रही।

कटिया टोला में सीवर कनेक्शन देने को खोदी सड़क
कटियाटोला मोहल्ले में सीवर लाइन डाले जाने के बाद अब घरों में कनेक्शन देने का काम चल रहा है। विजय स्टूडियो वाली गली को सीवर कनेक्शन देने के लिए खोदकर डाल दिया गया है। इसके साथ ही मोहल्ले की अन्य गलियों भी खोदी हुईं पड़ीं हैं। आर्य महिला इंटर कॉलेज के सामने वाली रोड खोदकर डाले जाने से बारिश के दौरान कीचड़ हो गई है। इससे विद्यालय की छात्राओं को भी दिक्कत हुई।

सीवर लाइन डालने का कार्य लगभग पूरा है। घरों में कनेक्शन दिए जाने का कार्य हो रहा है। इसको जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। सड़कों की मरम्मत का कार्य भी जारी है। बारिश की वजह से जहां पर सड़कें बैठी हैं, उनको ठीक करवाया जाएगा।
- कपिल एम. सिंह, एक्सईएन, जल निगम

बहादुरगंज में बारिश के दौरान मैनहोल के पास हुआ गड्ढा व रोड पर कीचड़। संवाद

बहादुरगंज में बारिश के दौरान मैनहोल के पास हुआ गड्ढा व रोड पर कीचड़। संवाद

बहादुरगंज में बारिश के दौरान मैनहोल के पास हुआ गड्ढा व रोड पर कीचड़। संवाद

बहादुरगंज में बारिश के दौरान मैनहोल के पास हुआ गड्ढा व रोड पर कीचड़। संवाद

बहादुरगंज में बारिश के दौरान मैनहोल के पास हुआ गड्ढा व रोड पर कीचड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें