फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहे पॉलिथीन कैरी बैग, शासन के निर्देशों का नहीं दिख रहा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में पॉलिथीन पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। शासन के कड़े आदेश के बाद भी बाजार, हाट, दुकानों और होटलों में पॉलिथीन का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। जिसको रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास असफल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पर्यावरण के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदेह पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए उस पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने चेतावनी देने के साथ ही पॉलिथीन को जब्त करने के लिए छापामार अभियान चलाया और जुर्माना भी लगाया गया। कुछ दिनों तक इसका असर भी देखा गया, लेकिन अब फिर से पॉलिथीन का प्रयोग सामान बेचने ओर पैकिंग के लिए किया जाने लगा है। लोगों को पॉलिथीन में सब्जी, कपड़े और जरूरत का सामान लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। जिसको प्रतिबंध के बाद भी रोका नहीं जा पा रहा है।
जिले में पॉलिथीन का प्रयोग बंद कराने के लिए तत्कालीन डीएम अमृत त्रिपाठी ने वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया था। जिसके तहत लोगों को घरों में पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने की अपील की गई थी। सब्जी लेने के लिए घर से कपड़े का थैला लेकर जाने और दुकानदार को पॉलिथीन के लिए न बोलने का आवाहन किया गया। डीएम के तबादले के बाद जागरूकता अभियान भी बंद हो गया और लोगों ने फिर घर से थैला ले जाने के बजाय पॉलिथीन के कैरी बैग का प्रयोग करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती दो अक्तूबर से पूरे देश में हर तरह की प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने की घोषणा की है। हालांकि अभी इसके लिए कोई शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन यह प्रक्रिया शुरू होनी है, तो उसके लिए व्यापारियों से सहयोग करने का आग्रह किया जा रहा है। शासनादेश आने के बाद उसका अक्षरश: पालन कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें