फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी जयेश के भाजपा से निष्कासन का ब्राह्मणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंचायत चुनाव में भाजपा का टिकट नहीं मिलने के बावजूद भाई की पत्नी को चुनाव लड़ाने पर एमएलसी जयेश प्रसाद को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इस का ब्राह्मण संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। संयुक्त संगठन राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन समाज के पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व का यह कदम पूरी तरह ब्राह्मणों को अपमानित करने वाला बताया।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन समाज के घटक संगठन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण चेतना परिषद, ब्राह्मण महा परिषद, सवर्ण स्वाभिमान मंच, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवा शक्ति संगठन आदि के पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्राह्मण युवजन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश मोहन मिश्रा ने कहा कि जयेश के निष्कासन से यही प्रतीत होता है कि भाजपा ब्राह्मणों का अपमान करने पर उतारू है। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि इस पूरे मामले में भाजपा के एक कद्दावर नेता का हाथ है और उन्हीं के द्वारा रचे गए षडयंत्र की वजह से भाजपा को यह निर्णय करना पड़ा।
चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद की मदद करने की वजह से जयेश प्रसाद भाजपा के कुछ नेताओं के निशाने पर थे ओर वक्त आने पर उनका हिसाब किया जाएगा। बीडी शर्मा ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में पूर्व एमएलसी के साथ षडयंत्र करने वाले नेता को ब्राह्मण समाज अपनी ताकत का अहसास कराएगा। इससे पूर्व, बैठक में सावित्री शर्मा, सुमित चतुर्वेदी, अनुपम मिश्रा, विपुल त्रिवेदी, अभिषेक शुक्ला, विनीत अवस्थी आदि ने पूर्व एमएलसी के निष्कासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस मौके पर कैलाश चंद्र मिश्रा, अमरीश शुक्ला, गिरीश मिश्रा, पंकेश मिश्रा, ओमकार वाजपेयी, हिमांशु मिश्रा, गौरव अग्निहोत्री, प्रशांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें