शाहजहांपुर। अल्हागंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत मऊ शाहजहांपुर में प्रधान पद क प्रत्याशी सुनीता गुप्ता का रविवार को निधन हो गया था। इस पर प्रशासन में मऊ शाहजहांपुर का चुनाव निरस्त कर दिया है।
एडीओ (पंचायत) राजेश शर्मा ने बताया कि चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद ग्राम पंचायत मऊ शाहजहांपुर की प्रत्याशी सुनीता की मौत हो गई। इस कारण वहां अगले आदेश तक केवल प्रधान पद की चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगाई है। इसके अलावा ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव पूर्व से घोषित तिथि पर होंगे। मऊ शाहजहांपुर गांव में प्रधान पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में थे। रविवार को वहां के निवर्तमान प्रधान रमेश गुप्ता की पत्नी और प्रधान पद की उम्मीदवार सुनीता देवी की अचानक मौत हो गई।
इससे पहले 20 अप्रैल को जलालाबाद के प्रथम वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रही शहनाज बेगम की मौत हो गई थी। चूंकि तब तक चुनाव चिह्न आवंटित नहीं हुए, जिस कारण चुनाव प्रक्रिया निरस्त नहीं की गई।