शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये कांग्रेस खेमे में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय राजीव भवन पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में एआईसीसी व पीसीसी सदस्यों समेत जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में चुनाव प्रभारी बनाए गए प्रदेश सचिव रिसाल अहमद ने जिला पंचायत के 20 वार्डों से पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नाम तय कर उनकी सूची जारी कर दी है। साथ ही सूची को अनुमोदन के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ भेजा गया है। इस बीच चुनाव के लिए पार्टी कार्यालय पर कंट्रोल रूम खोला गया है और प्रत्याशियों को कानूनी मदद देने के लिए 11 सदस्यीय वकीलों का पैनल भी गठित किया गया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि कंट्रोल रूम पर पूर्व शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां और वरिष्ठ नेता कृष्ण विनोद मिश्रा प्रभारी के तौर पर प्रतिदिन मौजूद रहेंगे। जिला सचिव फुरकान अहमद कुरैशी के संचालन में हुई बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित , पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद , राम नाथ बघेला, जगदीश कुशवाहा , राकेश मिश्रा, विश्वदीप अवस्थी , अतित बागी , पवन सिंह , प्रमोद मिश्रा, बृजेश दिनकर आदि मौजूद रहे।
ये होंगे जिला पंचायत के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी
जिला पंचायत के वार्ड दो खुटार द्वितीय से बाल गोविंद यादव, वार्ड तीन बंडा प्रथम से राजकुमारी, वार्ड चार बंडा द्वितीय से रामकुमार,वार्ड पांच बंडा तृतीय से गुरुजीत सिंह, वार्ड सात पुवायां प्रथम से इंद्रावती, वार्ड दस सिंधौली प्रथम से वैजंती मिश्रा, वार्ड 11 सिंधौली द्वितीय से मंजू गुप्ता, वार्ड 13 निगोही प्रथम से नरेश पाल कोरी, वार्ड 15 निगोही तृतीय से राजेंद्र ,वार्ड 16 खुदागंज प्रथम से मंजू देवी,वार्ड 17 खुदागंज द्वितीय से जगदीश प्रसाद, वार्ड 21 तिलहर तृतीय से उपनोज श्री, वार्ड 22 जैतीपुर प्रथम से मोहम्मद रऊफ,वार्ड 23 जैतीपुर द्वितीय से गिरीश चन्द्र मिश्रा, वार्ड 24 जैतीपुर तृतीय से संतोष कुमारी, वार्ड 25 कलान प्रथम से ननकू, वार्ड 26 कलान द्वितीय से उदयवीर सिंह, वार्ड 30 मिर्जापुर तृतीय से मनोरमा कश्यप ,वार्ड 42 ददरौल तृतीय से उमेश चन्द्र शुक्ला और वार्ड 43 भावलखेड़ा प्रथम से कयूम खां कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी घोषित हुए हैं।