फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ सछास ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी एसडीएम सदर को सौंपा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं नरे जिलाध्यक्ष विपेंद्र यादव के नेतृत्व में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच विपेंद्र ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है और जंगलराज कायम है। दिन-ब-दिन छात्र नेताओं समेत प्रदेश के नागरिकों का एनकाउंटर हो रहा है। प्रदेश व देश की सत्ता में बैठे लोग जनता को खुशहाल देखना नहीं चाहते, उनसे बड़े दावे कर सत्ता हथियाली। उन्होंने भाजपा सरकार पर विपक्ष के साथ विद्वेष की भावना से काम करने और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। किसानों के आत्महत्या करने, अपराधियों के हौसले बुलंद होने, महंगाई बढ़ने पर चिंता जताई। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में प्रसून कुमार, सौमित्र यादव, अंकित सक्सेना, अभय ठाकुर, रवि यादव, शादाब, अरबाज पठान, मोनू यादव, नेहाल खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें