फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को निशाने पर लेकर गरजे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बढ़ते अपराध, महिलाओं पर अत्याचार, सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को निशाने पर लेते हुए मंगलवार को सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। उन्होंने तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्रीय इकाइयों के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील में धरना-प्रदर्शन के लिए सपा कार्यकर्ता बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों को जन विरोधी बताते हुए तीखे प्रहार किए। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि सूबे मेें कानून के बजाय अपराधियों का राज चल रहा है। रणंजय सिंह यादव, गायत्री वर्मा, श्याम लाल यादव, मुनेंद्र पाल सिंह, दीपक मिश्रा, ओम गुप्ता, हफीज अंसारी, निधि शर्मा आदि ने विचार रखे। बाद में जिलाध्यक्ष ने एसडीएम वेद सिंह चौहान को राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांगपत्र एवं ज्ञापन दिया।
पुवायां। सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस, बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी से लोग त्रस्त हैं। भाजपा सरकार झूठा प्रचार करने में व्यस्त है। मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में एमएलसी अमित यादव, गोपाल अग्निहोत्री, उपेंद्र पाल सिंह, हिमांशु वाजपेयी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

तिलहर। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर निकलकर प्रदर्शन किया और एसडीएम कार्यालय के समक्ष नारेबाजी कर धरना दिया। एसडीएम मोइन उल इस्लाम को प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडे, आरिफ हुसैन पप्पू ने सांसद आजम खां पर दर्ज फर्जी मुकदमे खत्म करने और विधायक अब्दुल्ला आजम का उत्पीड़न रोकने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में डॉ. नवनीत यादव, अनवर अली, लाल बाबू, पाल सिंह, सौरव सिंह गांधी आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद। तहसील परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रस्तावित इस धरना प्रदर्शन में पहुंचे गिने चुने चेहरों ने कुछ देर नारेबाजी करने के बाद विभिन्न मांगों से संबंधित प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम सुरेंद्र कुमार को सौंपा और कुछ ही देर में एक एक कर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। इस दौरान रामवीर सिंह सोमवंशी, अख्तर खां, अरुण सिंह, अभिषेक सिंह, विनेश चंद्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कलान। विधायक शरदवीर सिंह के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर सपाइयों ने धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र को 12 सूत्री ज्ञापन राज्यपाल के नाम सौंपा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, जयपाल वर्मा, राजकुमार सिंह, धीरेंद्र यादव, आजाद सिंह यादव, मोहम्मद अनीस, राजेश कुमार, विपिन यादव, धर्मेंद्र यादव, राजेश्वर शर्मा, विवेक यादव, तारा यादव छत्रपाल यादव श्याम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें