शाहजहांपुर। एचटी लाइन में खराबी आ जाने से रविवार शाम करीब एक घंटे तक विकास भवन फीडर से जुड़े लगभग तीन सौ घरों की बिजली सप्लाई ठप रही। बाद में लाइन स्टाफ ने खराबी ठीक करके शाम पौने सात बजे बिजली सप्लाई बहाल की।
जेल रोड पर पुराने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पास शाम करीब 5.45 बजे पेड़ की डाल हवा से हिलने पर एचटी लाइन के तार आपस में टकराए तो शार्ट सर्किट से पोल पर लगे जंफर जल गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने जंफर बदलकर 15 मिनट में बिजली सप्लाई शुरू कर दी, लेकिन कुछ देर बाद फिर से शार्ट सर्किट से स्पार्किंग हुई और लाइन का एक तार टूट गया। इस फाल्ट के कारण विकास भवन, खिरनीबाग (आंशिक), सेठ एन्क्लेव, सिविललाइन्स, जीआईसी तिराहा, इंदिरानगर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।