फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार जिले की सभी छह सीटें जीतेगी भाजपा : बीएल वर्मा

विज्ञापन
पुवायां में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। राज्यसभा सांसद और सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पिछले चुनाव में जिले से भाजपा को पांच सीटें मिली थीं, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जिले की सभी छह सीटें जीतेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बंडा में ब्लॉक सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन

बीएल वर्मा शनिवार को पुवायां के गांधी पार्क स्थित बरातघर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। एक समय था देश में भाजपा के सिर्फ दो सांसद थे। इसके बाद आज का समय है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
उन्होंने कहा कि सपा के शासन नकाल में लूटखसोट, गुंडागर्दी के कारण जनता से उन्हें हटा दिया। इसीलिए भाजपा ने न गुंडाराज न भ्रष्टाचार का नारा लगाते हुए सरकार बनाने के बाद उसी तर्ज पर काम करके जनता को राहत दी है। आज गुंडई करने वाले जेल की सलाखों में हैं। सपा नेताओं ने पार्टी का नाम तो समाजवादी का दे रखा है, लेकिन काम है परिवारवादी।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत के तहत कार्यकर्ता काम करें। सभी बूथों के अध्यक्ष 12 दिसंबर को समय से एटा पहुंचे। 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लाइव प्रसारण एक बजे से तीन बजे तक हर कार्यकर्ता देखे और गांव में लोगों को दिखाने का प्रयास करें।
इस दौरान एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, इफको के डॉयरेक्टर बलवीर सिंह, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, पुवायां विधानसभा प्रभारी गुरुभाग सिंह, अनुराग सिंह, सुरजन लाल, क्षमा वर्मा, नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता, विपिन शुक्ला, आदित्य सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन प्रशांत पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें