पुलिस लाइन में प्रोजेक्ट उम्मीद के तहत आयोजित विशेष कार्यशाला में मौजूद महिला आरक्षी रिक्रूट। स
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में प्रोजेक्ट उम्मीद (समग्र मानसिक स्वास्थ्य) के तहत जनपद स्तरीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य और तनाव से बचने के तरीके बताए गए।
मुख्य वक्ता मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश रस्तोगी ने कहा कि पुलिस बल की कार्यप्रणाली अत्यंत चुनौतीपूर्ण और दबावपूर्ण होती है। उन्होंने आत्महत्या की प्रवृत्ति, नशा, मानसिक रोग, अवसाद, तनाव प्रबंधन, पारिवारिक विवाद, कार्यस्थल संबंधी समस्याओं एवं मानसिक आघात जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक सुझाव दिए।
एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि पुलिस बल को 24 घंटे जनता की सुरक्षा और सेवा में तत्पर रहना पड़ता है। लगातार दबाव और चुनौतियों के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखना किसी भी पुलिसकर्मी के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण आदि मौजूद रहे।