फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बंदियों को लेकर जा रहा पुलिस वाहन हाईवे पर पिकअप से टकराया, सिपाही समेत दो घायल

Fri, 21 Mar 2025 02:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हाईवे पर हादसा हो गया। बंदियों को लेकर हरदोई जा रहा पुलिस वाहन पीछे से पिकअप से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। 
विज्ञापन
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से पेशी के लिए दो बंदियों को लेकर हरदोई जा रहा पुलिस वाहन लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से पिकअप से टकरा गया। हादसे में पुलिस वाहन चला रहा सिपाही घायल हो गया। उसे शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अन्य पुलिसकर्मी बंदियों को लेकर दूसरे वाहन से हरदोई चले गए। 

विज्ञापन


चालक राजेंद्र सिंह चार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ दो बंदियों को पेशी के लिए मुरादाबाद से लेकर हरदोई जा रहे थे। शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे आ रही पिकअप ट्रक से टकरा गई। 

ये भी पढ़ें- UP: कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली सॉस... बरेली में हिस्ट्रीशीटर चला रहा था फैक्टरी, यहां होती थी सप्लाई
विज्ञापन


सिपाही के सिर में आई चोट 
पुलिस वाहन पिकअप से टकरा गया। हादसे में पुलिस वाहन चला रहे सिपाही राजेंद्र सिंह घायल हो गए। उनके सिर पर चोट आई है। पिकअप चालक इरफान अहमद निवासी यशोदा नगर, थाना क्षेत्र नौबस्ता, कानपुर को भी चोटें आईं हैं। सिपाही को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घायल इरफान का तिलहर सीएचसी में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक निजी कार से पुलिसकर्मियों और बंदियों को पेशी के लिए हरदोई रवाना कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें