फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर भेजी गईं पुलिस टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा / सेहरामऊ दक्षिणी। शनिवार को थाना परिसरों में आयोजित समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें सरकारी और निजी स्वामित्व की जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर प्राप्त हुईं। इन मामलों के समाधान के लिए पुलिस टीमें मौके पर रवाना की गईं।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा में हुए समाधान दिवस पर ग्रामीणों ने पांच शिकायतें दर्ज कराईं। गोकुलपुर नवदिया और बेहटा खास गांव में चक मार्ग पर अवैध कब्जों की शिकायतें मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण, नायब तहसीलदार मनु माथुर ओर प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर रवाना कीं।
सेहरामऊ दक्षिणी थाने में प्रभारी तहसीलदार सदर सत्येंद्र कटियार और थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने जन सुनवाई की। इटौरा गौंटिया गांव के वीरपाल की पत्नी बेलावती, शहजापुर गांव के निवासी कमल किशोर की पत्नी कामिनी और महोलिया खांडे गांव के चैंबर सिंह की पत्नी सावित्री देवी से कृषि भूमि पर जबरन कब्जे की शिकायतें मिलीं। हल्का लेखपालों को पुलिस टीमों के साथ मौके पर भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें