कटरा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अली अकबरपुर निवासी मुन्ना सिंह नवादा रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे अपने छोटे भाई सरवन की कार से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मुन्ना सिंह नवादा के छोटे भाई की कार कुर्क कर दी गई। सीओ ज्योति यादव के अनुसार, मुन्ना पर गैंगस्टर की कार्रवाई तीन महीने पूर्व की गई थी। उसके तहत जमीन के साथ गाडियों का जिक्र भी था। कार्रवाई के दौरान मुन्ना सिंह की पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
कटरा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अली अकबरपुर निवासी मुन्ना सिंह नवादा रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे अपने छोटे भाई सरवन की कार से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर मोहल्ला बंगशान में मुशर्रफ खान की पुलिया पर कटरा इंस्पेक्टर जुगलकिशोर पाल व जैतीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने कार रुकवा ली।
कार रोके जाने पर मुन्ना सिंह की पुलिस से नोकझोंक हो गई। उनके समर्थक भी पहुंच गए थे। इस बीच चालक चाभी लेकर चला गया। सूचना पर पहुंचीं सीओ तिलहर ज्योति यादव ने मुन्ना सिंह को समझाया और कार की चाभी कब्जे में ली। एआरटीओ सर्वेश सिंह ने कुर्क की कार्रवाई करते हुए गाड़ी कटरा पुलिस की सुपुर्दगी में दी।
विज्ञापन
मुन्ना सिंह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। उसी के तहत संपत्ति कुर्क की गई है। इसमें गाड़ियां भी शामिल थीं। गाड़ी मिलने पर थाने में खड़ी कराई गई है। -ज्योति यादव, सीओ तिलहर