फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पशु आहार विक्रय प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Mon, 03 Feb 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। ग्राम पंचायत जेरा रहीमपुर के फतेहपुर गांव में खराब पशु आहार खाने से तीन दुधारू भैंसों की मौत होने के मामले में पुलिस ने रविवार को पशुपालकों की तहरीर पर निर्माता कंपनी के विक्रय प्रबंधक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। खास बात यह है कि प्राथमिकी मेंं निर्माता कंपनी को आरोपी नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर गांव के राधेश्याम, रवींद्र और संतोष ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उन्हाेंने पशु आहार निर्माता कंपनी के हुल्लापुर चौराहा स्थित वितरक सीपी डेयरी प्लांट से पशु आहार की बोरियां खरीदी थीं। बाद में पशु आहार पालतू मवेशियों को खिलाने पर उनकी तीन दुधारू भैसों की मौत हो गई और 14 अन्य पशु बीमार हो गए हैं। जानकारी पाकर डिप्टी सीवीओ डॉ. विकल कुमार ने शनिवार देर शाम गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेने के साथ ही पशु चिकित्सकों की टीम से तीनों भैंसों का पोस्टमाॅर्टम कराया था।
खराब पशु आहार खाकर बड़ी संख्या में पशुओं के बीमार पड़ने और उनकी मौत से पशुपालकों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने निर्माता कंपनी के वितरक सीपी डेयरी प्लांट के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, सीपी डेयरी प्लांट के सहायक महाप्रबंधक (विक्रय) राघवेंद्र सिंह का कहना है कि उनकी टीम पशु आहार की गुणवत्ता का पूरी तरह परीक्षण करके ही पशुपालकों को उसकी आपूर्ति करती है। उनका तर्क है कि एक बार में पशु आहार के हजारों बैग तैयार होते हैं, लेकिन शिकायत सिर्फ एक गांव से आई है। पशुओं की मौत पशुपालकों द्वारा उन्हें कोई अन्य नुकसानदेह चीजें खिलाने से हुई होगी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम भी पशुओं की मौत और उनकी बीमारी के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें