फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पुलिस ने चेन लूट का 24 घंटे में किया खुलासा, किशोर पकड़ा, दूसरा आरोपी मुठभेड़ में घायल

Tue, 06 Oct 2026 12:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में पुलिस ने एनसीसी तिराहे के पास हुई चेन लूट का 24 घंटे में खुलासा किया है। आरोपी किशोर से पूछताछ के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना पुलिस ने एनसीसी तिराहे के पास हुई चेन लूट की घटना का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल एक अपचारी किशोर को अभिरक्षा में लेने के बाद उसके साथी प्रेमपाल को कैंट क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में प्रेमपाल के बाएं पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


पांच अक्तूबर को एनसीसी तिराहे के पास मऊ खालसा रोड से पीपल घाट जाने वाले कच्चे रास्ते पर दो लड़कों ने चेन लूट ली थी। तहरीर के आधार पर सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दो संदिग्ध दिखाई दिए। यक्ष एप की मदद से एक अपचारी किशोर की पहचान हुई। पुलिस ने उसे पांच और छह अक्तूबर की रात अभिरक्षा में ले लिया। उसके कब्जे से लूटी गई चेन का छह ग्राम वजन का आधा हिस्सा बरामद हुआ।

Trending Videos
विज्ञापन

पंजाब भागने की फिराक में था आरोपी 
सीओ सिटी देवव्रत बाजपेयी ने बताया कि पूछताछ में किशोर ने अपने साथी प्रेमपाल निवासी बूचड़ी कैंट के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि चेन का दूसरा हिस्सा प्रेमपाल के पास है और वह कैंट क्षेत्र के जंगल में गया है। वह सुबह पंजाब जाने की तैयारी में था। सूचना पर पुलिस टीम ने जंगल में कॉम्बिंग शुरू की। 

इसी दौरान प्रेमपाल ने पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें प्रेमपाल के बाएं पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से चेन का सात ग्राम वजन का शेष हिस्सा बरामद हुआ। घायल आरोपी को अस्पताल भेजकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें