शाहजहांपुर। जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनकर 31 शिकायतों का निस्तारण किया।
नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी सीओ व थाना प्रभारी मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। इससे शिकायतकर्ताओं को अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शिकायतकर्ता को बार-बार थाने व उच्चाधिकारियों के कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। संवाद