फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांच लोगों को घायल करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव नवाबपुर गंगा निवासी भूपराम ने घर में घुसकर हमला करने में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को बताया कि नौ मई की रात वह अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते मे गांव के रघुवीर, नरवीर, राहुल, अजय, रमेश, अरुण, रामसरन, विशाल, वीरेंद्र ने उनको रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। वह जान बचाकर घर भाग आए थे। उनके पुत्र के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के जाने के बाद विपक्षी फिर लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर आ गए और घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। उन्हें और भतीजे संजीव, रामसागर, भाई छोटेलाल, पुत्र मनोज को पीटकर गंभीर घायल कर दिया था। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें