फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर पुलिस ने हटाया अतिक्रमण

Fri, 10 Jul 2015 11:42 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार थाना क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान ठेला लगाने वाले कई लोगों और बाइकर्स का चालान किया गया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी राजेश कुमार के नेतृत्व में सदर बाजार इंस्पेक्टर जेपी तिवारी, क्यूआरटी, पीएसी और पुलिस लाइंस के फोर्स ने गोविंदगंज लेकर बहादुरगंज पचाराहा तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस ने नाली के ऊपर सड़क पर और पटरी से अतिक्रमण हटा दिया है। इस दौरान सड़क के किनारे आइसक्रीम, भुट्टा, चाट-पकौड़ी, शिकंजी एवं अन्य खाद्य पदार्थों के ठेले लगाए कई लोगों को पकड़ लिया गया। इन लोगों पर 34 पुलिस एक्ट में चालान करके थाना से ही मुचलके पर रिहा कर दिया गया। वहीं करीब 30 मोटरसाइकिलों को भी पकड़ा गया। बाइकों का चालान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत किया गया। तिवारी के मुताबिक इसके बाद भी यदि अतिक्रमण हुआ तो शनिवार से चालान भी किए जाएंगे। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।  

छोड़ दिए गए रसूखदार
पुलिस द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने के दौरान पुलिस अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर रहे आइसक्रीम विक्रेता एवं अन्य ठेला चालकों को तो हटा दिया, लेकिन स्थाई रूप से अतिक्रमण करने वालों के छेड़छाड़ नहीं की गई। वहीं कई बाइकर्स के चालान कर दिए, जबकि कुछ रसूखदारों को छोड़ दिया गया। गोविंदगंज से लेकर पचराहा तक सर्वाधिक अतिक्रमण बेतरतीब खड़ी कारें, दुकानदारों द्वारा खड़े किए गए स्टेच्यू एवं बाइकर्स करतें हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नाली के ऊपर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं
एएसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि शुक्रवार को व्यापार मंडल के सहयोग के अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। नाली के ऊपर अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं है। चौकी प्रभारी रोजाना चेक करेंगे कि दुकानदारों ने अतिक्रमण तो नहीं किया है। यदि इसके बाद अतिक्रमण किया गया तो पुलिस चालान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें