फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल की आशंका में पिटारमऊ पहुंचा पुलिस फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। होली पर अधिवक्ता कुलदीप सक्सेना को गोली मारकर घायल कर देने के बाद से तनावग्रस्त गांव पिटारमऊ में शुक्रवार सुबह बवाल होने की आशंका में पुलिस फोर्स पहुंच गया। स्थिति सामान्य होने की जानकारी मिलने पर राहत की सांस ली। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार गांव पिटारमऊ को लेकर एक झूठी अफवाह कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मामले की जानकारी तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद सर्किल क्षेत्र की पुलिस को अलर्ट करते हुए जलालाबाद कोतवाली पहुंचने के निर्देश दे दिए गए। कुछ ही देर में सायरन बजाती हुईं पुलिस की गाड़ियां पहुंच गईं। गांव में कुछ लोगों से मामले को लेकर बातचीत करने बाद पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की और पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके बाद स्थिति को सामान्य देखते हुए राहत की सांस ली। अधिवक्ता कुलदीप को घायल कर देने के मामले में नामजद नसरुद्दीन, रिंकू व टिंकू , आरिफ , लल्ला, अरबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि एक अज्ञात की तलाश की जा रही है।
आरोपी के घरों की महिलाओं और बच्चों ने छोड़ा गांव
शुक्रवार सुबह जैसे ही अफवाह गांव तक पहुंची, आरोपी पक्ष व उसके पास रह रहे विरादरी के घरों की महिलाएं व बच्चे अनहोनी की आशंका में घरों से निकल गए। जब तक पुलिस पहुंची उन घरों में कोई भी मौजूद नहीं था। इन परिवारों द्वारा गांव में ही छोड़ दिए गए पालतू जानवरों को भूख प्यास से परेशान देखकर पुलिस ने उनके चारे पानी का प्रबंध करवाया।
विज्ञापन

यह था मामला
10 मार्च की रांत करीब आठ बजे गांव पिटारमऊ में पुरुष सदस्य आखत डालने के बाद परंपरा के अनुसार सामूहिक रूप से गमी वाले घरों में चले गए। गांव की महिलाएं व लड़कियां आखत डालने लगी। इसी दौरान गांव के दूसरे समुदाय के कुछ युवक अश्लील फब्तियां कसते हुए उन सभी का वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर कुछ देर बाद युवक वहां पहुंचे और फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अधिवक्ता कुलदीप सक्सेना के पेट में लग गई। जबकि एक गोली इसी गांव निवासी राजेश वर्मा की दाएं हाथ को रगड़ती हुई निकल गई। घायल अधिवक्ता बरेली के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे है। इस मामले में नामजद पांच आरोपियों समेत छह को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें