पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण कराने के लिए पुलिस और पीएसी ने कस्बा व ग्रामीण अंचलों में रूट मार्च निकाला। कस्बे में जहां तहां खड़ी भीड़ व जुलूस की शक्ल में चल रहे लोगों को खदेड़ा और होर्डिंग को तोड़ दी।
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए बुधवार को अपराह्न तीन बजे स्थानीय पुलिस और पीएसी ने रूट मार्च निकाला। रूट मार्च थाने से शुरू होकर शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग होते हुए ईटगांव, रजवाहा के लिंक मार्ग पर स्थित गांव तालगांव, लोहरगवां, जठिउरा, चनिउरा निगोही - बिलसंडा मार्ग के भटपुरा मिश्र, ईशापुर,भटिउरा- प्रथ्वीपुर, अर्जुनपुर, पतराजपुर के मुख्य रास्तों और गलियों में भ्रमण किया। शाम छह बजे से पुलिस का यह दल कस्बे के पुराने बस स्टाप चलकर कस्बे के मुख्य मार्ग बॉब बैंक, कालेज बुक डिपो, हनुमान मंदिर, गल्ला बाजार, बारहराना, मदरसा होते हुए पुवाया-निगोही मार्ग के हमजापुर चौराहे पर समाप्त हो गया। कस्बे में मार्गों पर खड़ी भीड़ व जुलूस के रूप में चलकर नारे लगाकर अपने पक्ष में मतदान किए जाने की चाह से वोट मांग रहे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को खदेड़ा और हमजापुर चौराहे पर लगे होर्डिंगों को तोड़ा। एसओ विनोद कुमार मिश्रा ने कहां कि प्रत्याशी आचार संहिता के दायरे में रहें वरना कार्रवाई होगी।