शाहजहांपुर। बरेली मोड़ पर स्लीपर बसों से वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। अजीजगंज पुलिस चौकी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल पर प्रति बस 1500 रुपये वसूली किए जाने का आरोप है। मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल प्रकरण की पुष्टि नहीं करती है।
बरेली मोड़ चौराहे से दिल्ली मार्ग तक डबल डेकर बसें चलती हैं। आरोप है कि बसों से पुलिस चौकी अजीजगंज में तैनात दो सिपाही वसूली करते हैं। तभी बसें खुलेआम चौराहे पर सवारियां भरतीं हैं। रोडवेज बसों को खड़े होने की जगह नहीं मिलती है। इन बसों के संचालन से जहां एक तरफ राजस्व को नुकसान हो रहा है, वहीं हादसों की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। संवाद