फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित की जब नहीं सुनी फरियाद, तब चढ़ गया पानी की टंकी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। दबंग से त्रस्त दिव्यांग को जब न्याय नहीं मिला, तो वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। यहां पुलिस ने आश्वासन देकर उसे उतार तो लिया लेकिन उसी का शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की बात पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मियांपुर निवासी दिव्यांग विजय कुमार ने बताया कि प्रधानी चुनाव को लेकर पड़ोस के गांव के कुछ लोग उससे रंजिश मानते हैं। इसी रंजिश में उन लोगों ने छह माह पहले उसकी पिटाई कर दी। वह पुलिस के पास शिकायत लेकर गया लेकिन यहां उनकी सुनी नहीं गई। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। इसी वजह से आरोपी ने बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे मियांपुर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में उन्हें घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसने एक व्यक्ति की लाइसेंसी रायफल लेकर उनके ऊपर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से मजबूरन वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर रात में एसडीएम सौरभ भट्ट और पुवायां सीओ नवीन कुमार नायक व सिंधौली पुलिस पहुुच गई। आश्वासन देकर उसे टंकी से नीचे उतारा। सुबह पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया जबकि आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
एक विवाह समारोह में नशे में झगड़ा होने पर पानी की टंकी पर चढ़कर शांति व्यवस्था भंग करने का काम किया है। उसने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की थी। इसलिए विजय का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। विपक्षी के खिलाफ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगनारायण पांडेय, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें