फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कटरा विधायक को धमकी देने की वजह तलाश रही पुलिस

Tue, 27 Aug 2024 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस को व्हाट्सएप पर कॉल कर धमकी देने के मामले में पुलिस सही आरोपी की तलाश कर रही है। जिस नंबर से फोन किया गया है, सर्विलांस की मदद से उसकी डिटेल निकाली जा रही है। विधायक को धमकी देने की वजह क्या रही, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस के निजी सचिव जगवीर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 19 अगस्त को विधायक के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मदनापुर थाना क्षेत्र के चाहरपुर निवासी अर्जुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इस मामले में फोन करने वाला अर्जुन ही था या उसके फोन का किसी और ने इस्तेमाल किया है, इस तथ्य को जांचा जा रहा है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस इस मामले में सही तथ्य तलाश रही है।
विधायक को धमकी देने के पीछे की वजह को पुलिस तलाश रही है। थाना प्रभारी अवधेश सेंगर ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें