शाहजहांपुर। निगोही रोड उपकेंद्र के पुलिस लाइन फीडर पर सोमवार को मरम्मत का कार्य कराया गया। इस अवधि में दो घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
सुबह करीब साढ़े दस बजे आर्य नगर मोड़ से चावला धर्मकांटा तक मेन लाइन पर बंच लाइन डालने का कार्य किया गया। शट डाउन के दौरान पुराने तारों को हटाकर नए डाले गए। जिसके चलते बिजली की आपूर्ति बाधित रही। बिजली जाने से लोग परेशान हो गए और उपकेंद्र पर कॉल करना शुरू कर दिया। वहां से जल्द ही आपूर्ति बहाल होने की जानकारी मिली। करीब साढ़े 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
दूसरी ओर निसरजई फीडर की लाइन भी ट्रिप हो गई। बिजली जाने के बाद कर्मचारियाें ने लाइन पर गश्त शुरू की। करीब डेढ़ घंटे के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी गई। संवाद