दो दिन घर से नहीं निकले थे पीड़िता के पिता
बहादुरगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर आसाराम के गुर्गे काम करते रहे और पुलिस को खबर तक नहीं लगी। वहीं आसाराम के गुर्गों की दस्तक के बाद पीड़िता के पिता काफी दहशत में आ गए थे। खतरे के चलते पीड़िता के पिता दो दिन से घर से नहीं निकले थे।
ये भी पढ़ें- UP: दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज करने जा रही महिला दरोगा को बड़ा झटका, परिवार की शिकायत पर कार्रवाई
सोमवार को बिटिया के पिता पुलिस कार्यालय पहुंचे। एसपी के कार्यालय में न होने पर अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। प्रार्थना पत्र देते हुए पूरे मामले से अवगत कराया। बिटिया के पिता ने बताया कि उसकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। पूर्व में उसके साथ एक सिपाही की नियुक्ति थी। तीन सिपाही और बढ़ा दिए गए हैं।