फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिल्ली मार्ग की छह निजी बसों का पुलिस ने किया चालान

विज्ञापन
बरेली मोड़ चौराहा पर डग्गामार बस का चालान करता पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जांच करती स्वास्थ्य टीम।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने दिल्ली मार्ग पर चलने वाली निजी बसों पर शिकंजा कस दिया है। रविवार की रात बरेली मोड़ चौराहा पर पुलिस ने ऐसी छह बसों के चालान काटे। साथ ही राहगीरों को जाम की समस्या से बचाने के लिए चालकों को चौराहे पर बसों को नहीं रोकने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

अजीजगंज चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने पुलिस बल के साथ बरेली मोड़ चौराहे पर दिल्ली मार्ग पर चलने वाली डग्गामार बसों के खिलाफ रविवार देर शाम से अभियान शुरू किया। वहां चौराहे पर निजी बसों के सवारियां भरने से जाम की स्थिति बन जाती है और रोडवेज बसों को रोकने की जगह नहीं मिलती है। इससे परिवहन निगम को राजस्व की भी क्षति होती है।
चौकी प्रभारी ने प्रत्येक निजी बस चालक को बरेली मोड़ चौराहा से यात्री नहीं लेने की कड़ी चेतावनी दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी सिर्फ चालान की कार्रवाई हुई है। भविष्य में चौराहे पर निजी बस चालक यात्री बिठाते पाए जाने पर बसें सीज कर दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें