फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस व्यापारी से ही मांग रही लूट के साक्ष्य

Thu, 01 Jun 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पीड़ित राजपाल कश्यप।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट के पीछे गुरुद्वारे से कुछ दूरी पर कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस पीड़ित व्यापारी राजपाल कश्यप से ही साक्ष्य मांग रही है। पुलिस ने उनसे बैग में रकम लेकर घर से निकलने की सीसीटीवी फुटेज और फोटो मांगी है। पीड़ित ने रुपये बैग में रखकर कार से निकलते समय की फुटेज उपलब्ध भी करा दी है। पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

जलालाबाद के नवीननगर निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी राजपाल कश्यप मंगलवार को कचहरी तारीख पर आए थे। गुरुद्वारे से कुछ आगे उन्होंने अपनी कार खड़ी की थी। दोपहर करीब 12:00 बजे कार का शीशा तोड़कर चोरों ने ड्राइवर के बगल वाली सीट के नीचे रखा पांच लाख रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया था।
सदर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। बुधवार को पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए व्यापारी राजपाल कश्यप से सीसीटीवी फुटेज मांगी। राजपाल के अनुसार, उन्होंने रुपयों को बैग में रखते हुए और कार से निकलते समय की फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी है। इधर, चोरी के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे तलाश किए। पुलिस को एक स्थान पर कैमरा मिला। उसकी फुटेज देखी, लेकिन उसमें कुछ नजर नहीं आ रहा। गाड़ी आड़ में खड़ी होने से कैमरे में कुछ रिकॉर्ड नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-मामले की जांच की जा रही है। कोशिश है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें