फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज बस ने चौकीदार को कुचला, मौत

Thu, 01 Jun 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बिलहरा निवासी 55 वर्षीय चौकीदार बालकराम को विद्युत उपकेंद्र के नजदीक रोडवेज बस ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन

बालकराम नगर पालिका तिलहर के डंपिंग ग्राउंड में चौकीदार थे। तीन महीने पहले ही उन्होंने ड्यूटी शुरू की थी। बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए पैदल निकले थे। विद्युत उपकेंद्र के नजदीक रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। बालकराम का शव देखकर लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। उनकी मौत से पत्नी मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके छह पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
-
सीसीटीवी फुटेज से खुला हादसे का राज
चौकीदार का शव मिलने के बाद लोगों की भीड़ लग गई। हादसा करने वाले वाहन को किसी ने नहीं देखा था। लिहाजा पुलिस ने विद्युत उपकेंद्र के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। टाइल्स की दुकान पर लगे कैमरे की फुटेज में रोडवेज बस बालकराम को टक्कर मारती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें