फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने भीड़ में बिछड़ी दो बालिकाओं को परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम स्थल में बिछड़ी दो बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


15 अप्रैल की रात ग्राम सिउरा निवासी प्रशांत सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बहनें साक्षी सिंह (12 वर्ष) और उपासना सिंह (16 वर्ष) बरेली मोड़ पर सावन कृपाल रूहानी मिशन कार्यक्रम में परिजनों से बिछड़ गईं हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। पुलिस ने सार्वजनिक उद्घोषणा कराई और आसपास के क्षेत्र में सक्रियता से खोजबीन की।
विज्ञापन

पुलिस के सतर्क और त्वरित प्रयासों से दोनों बालिकाओं को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। इसके बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस के इस मानवीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें