फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिल्ली से लाई गई दूसरे समुदाय की युवती का पुलिस ने रुकवाया निकाह

विज्ञापन
निगोही थाने के बाहर प्रदर्शन करते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। दिल्ली की एक महिला को यहां के एक गांव का दूसरे समुदाय का युवक बृहस्पतिवार की शाम अपने घर ले आया और उससे निकाह करने की तैयारी शुरू कर दी। मामले की भनक लगने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर पुलिस बुला ली। बाद में पुलिस ने निकाह रुकवा दिया और महिला समेत आरोपी युवक को थाने ले जाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

स्थानीय गांव का रहने वाला युवक दिल्ली में काम करता था। इसी दौरान उसने महिला से मेलजोल बढ़ाया और उसे दिल्ली से अपने गांव ले आया। गांव में उसने महिला से निकाह करने की पूरी तैयारी कर ली, लेकिन इसी दौरान मामले की जानकारी हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी को मिली।
वह कार्यकर्ताओं की टीम के साथ गांव जा पहुंचे और पुलिस को मामले की इत्तला दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने निकाह रुकवा दिया और महिला समेत आरोपी युवक को थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की। इस संबंध में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने थाने में तहरीर देकर गंभीर प्रकरण की जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है वे लोग दिल्ली से यहां आ रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें