फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन थानों की पुलिस ने कसा शिकंजा, पांच मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
बंडा थाना पुलिस की गिरफ्त में तीन मादक पदार्थ तस्कर हरिओम, ​शिवांशु और अंकित। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बंडा, निगोही और पुवायां की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके पास से 711 ग्राम अफीम और 32 ग्राम स्मैक बरामद की है। सोमवार की सुबह पकड़े गए सभी तस्करों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

-
बाग में घेराबंदी कर 711 ग्राम अफीम के साथ तीन आरोपी दबोचे

बंडा। पुलिस ने रविवार रात मुखबिर की सूचना पर सुनासिरनाथ मार्ग स्थित आलमपुर मोड़ के पास निगोही थाना क्षेत्र के अरेली गांव निवासी अंकित कुमार, बंडा की बाबा चरनदास कॉलोनी निवासी हरिओम राठौर और पटनी गांव निवासी शिवांशु वर्मा को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास मिली पॉलिथीन से 711 ग्राम अफीम, मोबाइल फोन के अलावा बाइक भी बरामद की गई। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि तीनों से संयुक्त पूछताछ की गई। तीनों ने बताया कि अफीम की बिक्री से प्राप्त धनराशि से परिवार के खर्च पूरे करते थे। संवाद
-
आठ मामलों में वांछित गब्बर को 12 ग्राम स्मैक संग दबोचा
निगोही। पुलिस ने निर्माणाधीन फैक्टरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान भाग रहे ईशापुर गांव निवासी कोमल उर्फ गब्बर को 70 मीटर तक पीछा करके गिरफ्तार किया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि गब्बर शातिर अपराधी है। जिस पर बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी, हाफिजगंज, शीशगढ़ और शाहजहांपुर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी के आठ मामले दर्ज हैं। तस्कर के पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक उत्तराखंड और नेपाल से आने वाले अज्ञात लोगों से खरीदकर हाईवे के ढाबों और होटलों के पास अज्ञात वाहन चालकों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। संवाद
विज्ञापन


20 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा
पुवायां। पुलिस ने पुवायां-खुटार हाईवे पर ओवरब्रिज के पास से रविवार रात 11 : 30 बजे नगर के मोहल्ला कुरगंजा निवासी मुरारी को पकड़ा। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार मुरारी के पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। मुरारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर 17 मामले दर्ज हैं। संवाद

बंडा थाना पुलिस की गिरफ्त में तीन मादक पदार्थ तस्कर हरिओम, शिवांशु और अंकित। स्रोत: पुलिस

बंडा थाना पुलिस की गिरफ्त में तीन मादक पदार्थ तस्कर हरिओम, शिवांशु और अंकित। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें