बंडा (शाहजहांपुर)। गांव अजोधापुर जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक लावारिस बाइक को लोगों की सूचना पर पुलिस ने बरामद कर लिया है। बाइक मालिक के बारे में जानकारी की जा रही है।
सोमवार सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि मकसूदापुर शारदा नहर पुल से गांव अजोधापुर जाने वाले मार्ग पर एक बाइक खड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को थाने ले आई। उधर क्षेत्र के एक गांव से युवती रविवार को गायब हो गई थी। परिवार के लोगों ने युवती की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। युवती के परिवार के लोगों ने गांव के झोलाछाप पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने झोलाछाप के क्लीनिक के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से युवती के गायब होने के मामले में पूछताछ की थी। बाइक के साथ झोलाछाप की दवाओं का बैग भी बरामद हुआ है। झोलाछाप भी गायब हो गया है।