फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलों पर पुलिस तैनात, कई जगहों पर लगाए बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाढ़ के प्रभावित इलाकों में लोगों को जाने से रोकने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई। चौक कोतवाली पुलिस ने अजीजगंज से ककरा जाने वाले रास्ते पर वाहनों को रोक दिया। बाइक सवार तक नहीं गुजरने दिए।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी बढ़ने पर पुलिस ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही पुलों व प्रभावित इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी। बाढ़ का पानी देखने के लिए पुलों पर लगने वाली भीड़ को रोकने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए। चौक कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने ककरा स्थित पुल पर बाइकों को लगाकर किसी वाहन नहीं जाने दिया। बाइक भी नहीं गुजरने दी। इसी तरह हथौड़ा चौराहा, जीआईसी तिराहे पर बैरीकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें