फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जाम से बचाने के लिए टाउन हॉल पर लगाई पुलिस ड्यूटी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में आठ अगस्त को प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस ने कार्य शुरू कर दिया है। एक दिन पहले घंटों जाम से जूझे लोगों को शुक्रवार को टाउन हॉल रोड पर राहत मिल गई। यहां पर यातायात कर्मी तैनात कर दिया गया। दूसरी ओर जेल रोड पर यातायात निरीक्षक खुद भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

लाल इमली चौराहा से निशात रोड जाने वाला मार्ग बंद होने के कारण टाउन हॉल मार्ग पर दबाव बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को कवि तिराहे से बाबा विश्वनाथ मंदिर होते हुए एसपी कॉलेज के आगे तक ढाई घंटे तक जाम लगा रहा था। इसी तरह जेल रोड और विसरात मार्ग पर भी जाम लगने से लोगों को दुश्वारी आई थी।
तीन मार्गों पर जाम लगने पर संवाद न्यूज एजेंसी की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका यातायात पुलिस ने संज्ञान लिया। यातायात विभाग ने टाउन हॉल पर जाम लगने से बचाव के लिए यातायात कर्मी की तैनाती कर दी है। जिससे पूरे दिन यहां पर जाम की समस्या नहीं रही। वहीं दूसरी ओर यातायात निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने जेल रोड पर निगाह बनाए रखी। उन्होंने खुद जेल रोड पर कई बार भ्रमण कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ यातायात शुभम वर्मा ने बताया कि सभी को अपनी ड्यूटी प्वाइंट पर सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

-

शाहजहांपुर में आठ अगस्त को प्रकाशित खबर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें