फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हुड़दंग कर रहे लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
नए साल की रात घंटाघर पर लगी ड्यूटी चेक करते एसपी सिटी देवेंद्र कुमार। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नए साल के जश्न के बीच एक बाइक पर दो-दो, तीन-तीन लोगों को बैठाकर चलने और शराब पीकर वाहन चलाते हुए हुड़दंग करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। पुलिस ने सख्त रुख किया तो हुड़दंग कर रहे लोग माफी मांगने लगे। इसके बाद पुलिस ने चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

जिले में 31 दिसंबर की रात तक 442 लोगों के चालान किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने पर चार वाहन चालकों का चालान किया गया। साथ ही चौक कोतवाली पुलिस टीम ने एक वाहन को सीज किया। एसपी राजेश द्विवेदी ने हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने के लिए 20 पुलिस टीमें लगांईं थीं। जगह-जगह सचल कैमरे भी लगाए गए थे।
थाना सदर बाजार, चौक कोतवाली, रोजा, आरसी मिशन पुलिस की टीमें आधी रात के बाद तक सड़कों पर रहीं। जहां-जहां नए साल के कार्यक्रम हो रहे थे, वहां पर पुलिस टीमों ने निगहबानी रही। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि टीमें लगी हुईं हैं। वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें