फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गेट का ताला तोड़कर बैंक के अंदर घुसे बदमाश... समय पर पहुंची पुलिस, तीन गिरफ्तार

Wed, 16 Jul 2025 01:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के ददरौल में चोरों ने मंगलवार रात पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सेंध लगा दी। गेट का ताला तोड़कर चोर बैंक के अंदर घुस गए। इसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस टीम को बैंक के अंदर से हलचल की आवाज आई। पुलिस ने अंदर जाकर तीन चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया।  
विज्ञापन
बैंक के गेट पर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पंजाब नेशनल बैंक की ददरौल ब्रांच में ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों को थाने ले आई। उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के समय से पहुंचने के कारण बैंक में चोरी की वारदात बच गई। 

विज्ञापन

 
कांट-जलालाबाद कांवड़ रूट है। इसके चलते कांट थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह मंगलवार रात करीब 12 बजे गश्त कर रहे थे। बीएस पब्लिक स्कूल के पास पंजाब नेशनल बैंक की ददरौल शाखा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जब बैंक के सामने से गुजर रही थी तो उन्हें बैंक के मुख्य गेट के ताले टूटे दिखे। 

यह भी पढ़ें- बरेली दीपा हत्याकांड: कमरे में बेड पर लाश... पैक मिला सामान, पति लापता; CCTV से पुलिस को मिला ये सुराग
विज्ञापन


बैंक के अंदर भी हलचल की आवाज सुनाई दी तो पुलिस सक्रिय हो गई। बाहर से घेराबंदी कर पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई तो तीन चोर नजर आए। पुलिस ने उन लोगों को दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने पहले बैंक के पीछे से नकब लगाने का प्रयास किया था। 

विज्ञापन

नकब लगाने में नाकाम तो तोड़ा ताला 
दीवार काफी मोटी होने के कारण नकब नहीं लगा सके तो गेट के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। पुलिस के समय से पहुंच जाने के कारण पकड़ लिए गए। इंस्पेक्टर ने रात में ही ब्रांच मैनेजर देवेश कुमार को बुलाया। मैनेजर साउथ सिटी स्थित अपने आवास से बैंक में पहुंच गए। 

मैनेजर ने बताया कि पुलिस की सतर्कता के कारण चोर बैक से कुछ चोरी नहीं कर पाए थे। केवल ताला तोड़कर अंदर ही घुस सके थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें